IndiGo ने एयर इंडिया के पूर्व MD आलोक सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर बनकर लेंगे बड़े फैसले

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 02:00 AM

indigo assigns major responsibility to former air india md alok singh

देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक सिंह को अपना मुख्य रणनीतिक अधिकारी नियुक्त किया है। इंडिगो के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी...

बिजनेस डेस्कः देश की प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आलोक सिंह को अपना मुख्य रणनीतिक अधिकारी नियुक्त किया है। इंडिगो के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की गई। 

एयरलाइंस ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि सिंह पर दीर्घकालीन रणनीति बनाने और कंपनी के विकास को बढ़ावा देने, परिचालन दक्षता बेहतर बनाने तथा देश के तेजी से बदलते विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा में इंडिगो को आगे रखने की जिम्मेदारी होगी। 

सिंह के पास विमानन क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वह इससे पहले एयर इंडिया समूह की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर थे। वह एयर इंडिया और ओमान एयर में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। आलोक सिंह फिलहाल इंडिगो के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया को रिपोर्ट करेंगे जो सीईओ के पद से पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद कंपनी के संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

भाटिया ने कहा कि आलोक सिंह के पास इस क्षेत्र का लंबा अनुभव और परिचालन की गहरी समझ है। यह और मजबूत तथा भविष्य के लिए तैयार एयरलाइंस के निर्माण में अनमोल साबित होगा। उन्होंने कहा कि कंपनी के नये सीईओ की नियुक्ति के बाद सिंह उन्हें रिपोर्ट करेंगे। सिंह ने इंडिगो से ऐसे समय में जुड़ने पर प्रसन्नता व्यक्त की जब कंपनी अपना अंतररष्ट्रीय नेटवर्क बढ़ाने पर फोकस कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!