आज अच्छे काम करने पर भी वोट नहीं मिलते : रीजीजू

Edited By Updated: 03 Oct, 2024 03:02 AM

today even good work doesn t get you votes rijiju

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राजनीति का स्तर गिरने पर बुधवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि पहले संसद में ‘‘अच्छी चर्चा'' होती थी लेकिन आज सदन में ‘‘काफी शोरगुल'' होता है।

नई दिल्लीः संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने राजनीति का स्तर गिरने पर बुधवार को चिंता व्यक्त की और कहा कि पहले संसद में ‘‘अच्छी चर्चा'' होती थी लेकिन आज सदन में ‘‘काफी शोरगुल'' होता है। 

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लोगों की मानसिकता बदल गई है और ऐसे "बहुत कम" लोग हैं जो अच्छे काम की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने पिछले कुछ वर्षों में राजनीति में बदलाव देखा है। आज, आप अच्छे काम करके भी वोट नहीं पा सकते... अगर आप कुछ अच्छा बोलते हैं तो कोई सुनता भी नहीं है।" 

रीजीजू राष्ट्रीय सेवा भारती और संत ईश्वर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जिसमें समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। रीजीजू ने कहा, "सामाजिक व्यवस्था बहुत बिगड़ चुकी है, राजनीतिक दृष्टि से भी। जब हम युवा सांसद थे, तो संसद में बहुत बढ़िया चर्चा होती थी।" 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!