VIDEO: दिल्ली- कबाड़ के ढेर में इंसानी कंकाल जैसा मिला ढांचा, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Updated: 26 Sep, 2026 02:42 PM

skeleton delhi scrap central delhi prompted scrap dealer  school

सेंट्रल दिल्ली में चलाए जा रहे एक सफाई अभियान के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कबाड़ के ढेर में से इंसानी कंकाल जैसा दिखने वाला एक ढांचा मिला। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर...

नई दिल्ली: सेंट्रल दिल्ली में चलाए जा रहे एक सफाई अभियान के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कबाड़ के ढेर में से इंसानी कंकाल जैसा दिखने वाला एक ढांचा मिला। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह ढांचा क्या है और वहां कैसे पहुंचा।

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि यह ढांचा किसी कबाड़ी के जरिए वहां तक पहुंचा था। कबाड़ी ने यह सारा कबाड़ सेंट्रल दिल्ली के ही एक स्थानीय स्कूल से खरीदा था। पुलिस अब इस बात की कड़ाई से पड़ताल कर रही है कि यह ढांचा आखिर स्कूल से कबाड़ के ढेर तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे की असली वजह क्या है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह पढ़ाई-लिखाई के लिए साइंस लैब में इस्तेमाल होने वाला प्लास्टिक या फाइबर का मॉडल लग रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि यह महज एक नकली मॉडल है या फिर कोई असली मानव कंकाल।

मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस स्कूल प्रशासन से लगातार संपर्क में है। स्कूल से इस ढांचे के इस्तेमाल, इसके खरीदे जाने के रिकॉर्ड और कबाड़ में बेचे जाने की पूरी जानकारी मांगी जा रही है। पुलिस का कहना है कि ढांचे का फोरेंसिक और तकनीकी Verification कराया जा रहा है, जिससे जल्द ही यह साफ हो जाएगा कि यह क्या चीज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!