Edited By Rahul Rana,Updated: 12 Aug, 2026 04:35 PM

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग के दौरान 2022 बैच के ट्रेनी आईपीएस अफसर राहुल बंसल पर 1 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अपनी पहली फील्ड पोस्टिंग के दौरान 2022 बैच के ट्रेनी आईपीएस अफसर राहुल बंसल पर 1 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। सिटी पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत राहुल बंसल के साथ-साथ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा पर भी साइबर फ्रॉड के एक मामले को दबाने के लिए 1 करोड़ की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप है।
अधिकारी के खिलाफ शिकायत
शिकायत के अनुसार, IPS बनने से पहले राहुल बंसल इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सिटी पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया, जो उनकी पहली फील्ड पोस्टिंग थी। शिकायत के अनुसार 1 करोड़ रूपये की रिश्वत एक साथ नहीं, बल्कि दो बार किस्तों में दी गई थी। सबसे चौकाने का आरोप है कि मई 2026 के दौरान हवाला के जरिए 50-50 लाख रूपये दो बार किस्तों में दी गई थी। शिकायतकर्ता ने इस आरोप के संबंध में कोर्ट के समझ WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्डिंग समेत बाकी डिजिटल सबूत जमा किए हैं।
कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
भ्रष्टाचार का यह मामला दिल्ली की एक स्पेशल CBI कोर्ट में पहुंचा है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के निदेशक से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए डिजिटल सबूतों पर ध्यान देते हुए स्पेशल CBI कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इसमें यह जानकारी होने की उम्मीद है कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। पूरे मामला की जांच की जा रही है।