नेपाल में तीर्थयात्रियों से चोरी, लूटपाट के आरोप में 2 भारतीय गिरफ्तार

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 01:51 AM

two indians arrested in nepal on charges of theft and robbery targeting pilgrims

नेपाल की राजधानी काठमांडू में मंगलवार को दो भारतीय नागरिकों को तीर्थयात्रियों से चोरी और लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 34-वर्षीय रंजीत चौधरी और 45-वर्षीय शांति के तौर पर की गई है, जो...

नेशनल डेस्क : नेपाल की राजधानी काठमांडू में मंगलवार को दो भारतीय नागरिकों को तीर्थयात्रियों से चोरी और लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 34-वर्षीय रंजीत चौधरी और 45-वर्षीय शांति के तौर पर की गई है, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस के मुताबिक, रंजीत और शांति अभी नेपाल के भक्तपुर जिले में रह रहे थे और उन्हें काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, रंजीत और शांति मंदिर आने वाले तीर्थयात्रियों और सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने वाले लोगों से कीमती सामान चुराने में शामिल थे। उसने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के पास से सोने के 12 और चांदी के 11 आभूषण बरामद किए गए हैं, जिनमें कान की बालियां, ब्रेसलेट, मंगलसूत्र, अंगुठी और सिक्के शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 1,15,500 नेपाली रुपये, 80,000 भारतीय रुपये, छह मोबाइल फोन, दो भारतीय पैन कार्ड और एक आधार कार्ड भी जब्त किया गया है। उसने बताया कि अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!