लाल किला हिंसा मामले में दोउपद्रवी गिरफ्तार, देश छोडकर भाग रहा था एक विदेशी नागरिक

Edited By Updated: 10 Mar, 2021 11:12 AM

two persons arrested connection with the jan 26 red fort violence case

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किला पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। पुलिस अपराध शाखा ने बुधवार को दो और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है जो फर्जी दस्तावेजों के...

नेशनल डेस्क:  26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किला पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस के हाथ एक और कामयाबी लगी है। पुलिस अपराध शाखा ने बुधवार को दो और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी मनिंदरजीत सिंह डच नागरिक है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर देश से फरार होने की कोशिश कर रहा था।

PunjabKesari

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनिंदरजीत सिंह जाली दस्तावेजों पर भारत से भागने की कोशिश कर रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे आईजीआई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस पहले से जारी था। दूसरा शख्स  का नाम खेम प्रीत सिंह है, जिसने 26 जनवरी को जिसने पुलिस पर फरसे से हमला किया था।

PunjabKesari
पुलिस की मानें तो मनिंदरजीत सिंह 26 जनवरी को  भाला लेकर लाल किला पहुंचा था और लोगों को भड़का रहा था।  उसकी तलाश में पंजाब के कई जगहों पर छापेमारी की गई थी लेकिन वह अंडरग्राउंड हो गया था। सूचना के आधार पर उसे हवाई अड्डे से  गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरा आरोपी खेम प्रीत हाथ में फर्सा लेकर लाल किले के अंदर घुसा था और वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला किया था। सीसीटीवी फटेज से इन दोनों की पहचान हुई।

PunjabKesari

याद हो कि दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के दौरान 26 जनवरी को कई जगहों पर हिंसा हुई थी। कई लोग लाल किला परिसर में दाखिल हो गए और वहां धार्मिक झंडा भी लगा दिया था। इस मामले में अबतक पुलिस ने करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 44 एफआईआर दर्ज की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!