आर्टिस्ट की पेंसिल की नोक पर अनोखी कलाकारी, बना दी भगवान श्रीराम की दिल को छूने वाली प्रतिमा

Edited By Updated: 19 Jan, 2024 02:28 PM

unique artwork of a little artist on the tip of his pencil

अयोध्या राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग- अलग कहानियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसी ही एक नन्हें राम भक्त ने पेंसिल की नोक पर श्रीराम की कलाकृति बनाई है। यह युवा आर्टिस्ट राजस्थान के जयपुर के महेश नगर का रहने वाला है और इसका नाम नवरत्न...

नेशनल डेस्क: अयोध्या राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर अलग- अलग कहानियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसे ही एक आर्टिस्ट के बारे में जानकारी सामने आई है, जिन्होने पेंसिल की नोक पर श्रीराम की कलाकृति बनाई है। यह युवा आर्टिस्ट राजस्थान के जयपुर के महेश नगर का रहने वाला है और इसका नाम नवरत्न प्रजापति है।

PunjabKesari

इस आर्टिस्ट का नाम पहले से ही गिनीज बुक ऑफ वलर्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इस मूर्ति को बनाने में 5 दिन का समय लगा और लंबाई 1.3 सेंटीमीटर है। पेंसिल की नोक पर तराशी गई इस मूर्ति में भगवान राम के हाथ में धनुष और दूसरे हाथ में बाण दिखाया गया है। यह मूर्ति राम म्यूजियम में रखने के लिए राम ट्रस्ट को भेंट की जाएगी ताकि भगवान राम के भक्त इसके दर्शन कर सकें।

PunjabKesari

 जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले नवरत्न ने 2 एमएम की लकड़ी की चम्मच, पेंसिल की नोक पर भगवान गणपति, महावीर स्वामी ,महाराणा प्रताप, वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 101 कड़ी चैन की भी बनाई है। पेंसिल की नोक पर उकेरी गई इस रामलला की इस प्रतिमा को काफी पसंद किया जा रहा है।    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!