CORONA VIRUS: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू किया स्थगित

Edited By Riya bawa,Updated: 20 Mar, 2020 05:21 PM

upsc postponed civil service examination interview

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए बड़ी खबर है है। UPSC ने

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। UPSC ने कोरोना वायरस के चलते 23 मार्च को होने वाले इंटरव्यू को स्थगित कर दिया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि आयोग ने 23 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाले सिविल सेवा परीक्षा 2019 के लिए इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए हैं। 

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी से 3 मार्च तक चली थी। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के लिए अफसरों का चयन किया जाएगा। इसके जरिए कुल 796 भर्तियां होंगी। इनमें 24 रिक्तियां दिव्यांगों के लिए आरक्षित हैं।

इन पदों पर की जाती है भर्ती 
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!