Uttar Pradesh: पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का दबाया गला... मौ/त के बाद शव को बिस्तर में छोड़कर भागा

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 10:54 AM

uttar pradesh rampur teacher dead husband murder wife

उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शारीरिक संबंध के दौरान अपने ही हाथों पत्नी का गला घोंट कर उसे मौत की नींद सुला दिया। कोतवाली सिविल लाइन इलाके में रहने वाली एक शिक्षिका का शव उसके बंद घर में मिलने से...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक पति ने शारीरिक संबंध के दौरान अपने ही हाथों से पत्नी का गला घोंट कर उसे मौत की नींद सुला दिया। कोतवाली सिविल लाइन इलाके में रहने वाली एक शिक्षिका का शव उसके बंद घर में मिलने से सनसनी फैल गई। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल हुई, तो नजारा बेहद खौफनाक था। बिस्तर पर महिला की लाश पड़ी थी और घर में सन्नाटा पसरा हुआ था। पुलिस ने तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर तफ्तीश शुरू की।

इस बीच, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार तंग किया जा रहा था। उन्होंने पति और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी पति ज्यादा देर तक झूठ नहीं बोल सका और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में जो सच सामने आया, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला था। आरोपी ने बताया कि घटना के वक्त वह पत्नी के साथ निजी पलों में था, तभी अचानक किसी बात पर कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि गुस्से में आकर उसने पत्नी का गला दबा दिया। जब महिला की सांसें थम गईं, तो वह डर के मारे शव को उसी हालत में छोड़कर घर से भाग निकला। पुलिस ने कातिल पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!