शर्मसार हुआ धर्मस्थल! भाई ने बनाया 3 साल की चचेरी बहन को अपनी हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई हैवानियत

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 12:04 PM

uttarakhand 14 year old boy rapes his 3 year old sister at a religious place

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक बेहद घिनौनी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 14 साल के किशोर पर अपनी 3 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह पूरी वारदात एक धार्मिक स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद...

नेशनल डेस्क। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में एक बेहद घिनौनी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक 14 साल के किशोर पर अपनी 3 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। यह पूरी वारदात एक धार्मिक स्थल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

यह घटना शनिवार की है। जब धार्मिक स्थल के संस्थापक ने वहां सामान बिखरा हुआ देखा तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज देखकर वह हैरान रह गए जिसमें एक किशोर एक छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। संस्थापक ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें: ISIS के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, दिल्ली और झारखंड से 8 संदिग्ध गिरफ्तार, देश में बड़े हमलों की थी साजिश

आरोपी किशोर हिरासत में

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की और जल्द ही उसे पहचान लिया। आरोपी 14 साल का किशोर है जो पीड़ित बच्ची का रिश्ते में भाई लगता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने पीड़ित 3 साल की बच्ची का भी पता लगाया और उसे रविवार रात ही मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुँचाया।

फिलहाल पुलिस ने धार्मिक स्थल के संस्थापक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65 (2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!