11 साल की मोहब्बत हुई बेवफा तो वकील ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे से मिला 14 लाइन का सुसाइड नोट

Edited By Updated: 08 Mar, 2026 12:05 AM

11 years of love the lawyer hanged her to death

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां किराए के मकान में रहने वाले एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई। अंदर वकील का शव नायलॉन की रस्सी से बने फंदे...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां किराए के मकान में रहने वाले एक वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर गई। अंदर वकील का शव नायलॉन की रस्सी से बने फंदे पर लटका मिला।

पुलिस को कमरे से 14 लाइन का एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें वकील ने 11 साल पुराने रिश्ते में महिला मित्र की बेवफाई से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

किराए के मकान में रहते थे वकील

मिली जानकारी के अनुसार शहर के अमन शहीद मोहल्ला में राधेश्याम पाल के मकान में थाना कुरारा क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी 35 वर्षीय वकील डीपी यादव किराए पर रहते थे। बताया जा रहा है कि डीपी यादव होली के दिन अकेले ही वृंदावन घूमने गए थे और गुरुवार रात को वापस लौटे थे।

कचहरी नहीं पहुंचे तो हुआ शक

शुक्रवार को कचहरी खुली थी, लेकिन डीपी यादव अपने काम पर नहीं पहुंचे। शाम के समय जब मकान मालिक ने उनके कमरे का दरवाजा बंद देखा तो उन्हें शक हुआ। दरवाजे की दरार से झांककर देखा गया तो अंदर वकील का शव फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर जुटे वकील

घटना की खबर फैलते ही थोड़ी ही देर में मौके पर कई वकील और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो वहां से 14 लाइन का सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में वकील ने लिखा था कि वह करीब 11 साल पुराने रिश्ते में महिला मित्र की बेवफाई से बहुत आहत थे, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

पोस्टमार्टम कराया गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि डीपी यादव अविवाहित थे, हालांकि परिवार में जल्द ही उनकी शादी होने की चर्चा चल रही थी।

पुलिस कर रही जांच

इस मामले में पवन पटेल, सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!