Uttarkashi Tragic Accident: सड़क पर हाथ से छूटा मोबाइल, उठाने नीचे उतरा युवक फिसलकर खाई में गिरा, मौत

Edited By Updated: 21 May, 2026 08:46 AM

uttarakhand youth dies after falling into a ditch

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सूखे पीरुल (चीड़ की सूखी पत्तियां) पर पैर फिसलने से होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक बेहद दर्दनाक वाकया उत्तरकाशी जनपद से सामने आया है जहां अपने हाथ से गिरे मोबाइल फोन को उठाने के प्रयास में एक युवक...

Uttarkashi Tragic Accident : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सूखे पीरुल (चीड़ की सूखी पत्तियां) पर पैर फिसलने से होने वाले हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक बेहद दर्दनाक वाकया उत्तरकाशी जनपद से सामने आया है जहां अपने हाथ से गिरे मोबाइल फोन को उठाने के प्रयास में एक युवक पीरुल पर फिसल गया। पैर डगमगाने से वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसके साथ घूम रहे अन्य दोस्त पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जनपद आपदा नियंत्रण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 06:24 बजे उप तहसील जोशियाड़ा अन्तर्गत कुटेटी से जसपुर- सिल्याण वाली ग्रामीण रोड़ पर कुछ युवक घूमने गये थे। तभी विकास गुसांई (34) पुत्र देवेन्द्र सिंह गुंसाई निवासी ग्राम कन्सेण उत्तरकाशी का मोबाईल हाथ से गिर गया। 

फोन को उठाने के लिए युवक विकास सड़क से नीचे उतरा तो पीरुल में पांव फिसलने से वह 50 मीटर नीचे चला गया। साथियों द्वारा विकास को उपचार को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया।       

मृतक के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि विकास ट्रैकिंग वालों के साथ कुकिंग का कार्य करता था। वह अपने दोस्त राहुल सिंह रावत (33) पुत्र चतर सिंह रावत निवासी ग्राम बौंगा उत्तरकाशी और त्रिलोक नाथ (28) पुत्र भुजबल सिंह नाथ निवासी ग्राम डांग उत्तरकाशी के साथ घूमने निकला था। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!