जिस भाई के इलाज के लिए साथ रह रही थीं बहनें, उसी ने कुल्हाड़ी से उतारा मौ/त के घाट

Edited By Updated: 13 Oct, 2026 05:37 PM

man attacks two sisters in jharkhand

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी दो बहनों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि इस घटना का अंधविश्वास से जुड़ा कोई पहलू हो सकता है।

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी दो बहनों की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को संदेह है कि इस घटना का अंधविश्वास से जुड़ा कोई पहलू हो सकता है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार तड़के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के बाबिडा गांव में हुई।

मृतक महिलाओं की पहचान दुलारी सोरेन (52) और लक्ष्मी मुंडी (50) के रूप में हुई है। दोनों शादीशुदा थीं और अपने छोटे भाई स्वरूप टुडू के साथ रहती थीं। वे अपने भाई के इलाज के लिए उसके साथ रह रही थीं, क्योंकि वह पिछले कुछ समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा था। पुलिस के अनुसार, टुडू ने रविवार रात एक ओझा को अनुष्ठान करने के लिए बुलाया था। यह अनुष्ठान देर रात तक चला।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अनुष्ठान के बाद दोनों बहनें सोने चली गईं। सोमवार तड़के जब वे सो रही थीं, तभी टुडू ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद भागा नहीं और उसने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए टुडू से पूछताछ की जा रही है। धालभूमगढ़ थाने के प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा ने कहा कि आरोपी पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। यह पूछे जाने पर कि क्या हत्याओं का संबंध जादू-टोने से है, मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच जारी है और इसके पूरा होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण की पुष्टि की जा सकेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!