पेड़ से टकराया वाहन... भयानक हादसे में 3 महिलाओं की मौत, बच्चों सहित 15 लोग घायल

Edited By Updated: 07 Jul, 2025 01:25 PM

vehicle collided with a tree 3 women died in accident

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और बच्चों सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही...

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और बच्चों सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्या कहती है पुलिस?
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे जोरा गांव के पास हुई। छत्तीसगढ़ के पंजीकरण नंबर वाली एमयूवी में 20 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

बच्चों सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए
ब्योहारी पुलिस थाने के प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि वाहन सवार उत्तर प्रदेश के अयोध्या से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे, तभी वाहन पेड़ से टकरा गया। उन्होंने बताया कि गायत्री कवर, मालती पटेल और इंदिरा बाई नाम की तीन महिलाओं की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

4 लोगों को किया गया रेफर
उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ब्योहारी के एक अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!