ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 महिला श्रमिकों की मौत, 13 घायल

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 09:40 PM

2 female workers killed 13 injured after tractor trolley overturns

राजस्थान के भरतपुर जिले में बृहस्पतिवार को खेतिहर मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क किनारे पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के वैर थाना क्षेत्र के...

नेशनल डेस्क : राजस्थान के भरतपुर जिले में बृहस्पतिवार को खेतिहर मजदूरों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के सड़क किनारे पलट जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जिले के वैर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के पास हुआ।

थाना प्रभारी धीरेंद्र ने बताया कि महिलाएं रायपुर गांव में कृषि कार्य के लिए खेतों पर जा रही थीं, तभी अचानक एक पशु ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने आ गया। उन्होंने बताया कि पशु को बचाने के प्रयास में चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

धीरेंद्र के मुताबिक, हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 15 महिलाएं सवार थीं, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृत महिलाओं की पहचान 45 वर्षीय मिथलेश और 35 वर्षीय धौरी के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!