नहीं रहे फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज वॉइस एक्टर, 64 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Updated: 19 May, 2026 11:55 AM

veteran actor tom kane passes away at 64

कार्टून नेटवर्क के ब्लॉकबस्टर शो ‘द पॉवरपफ गर्ल्स’ (The Powerpuff Girls) में 'प्रोफेसर यूटोनियम' और 'स्टार वार्स' फ्रैंचाइज़ी में अपनी जादुई आवाज़ देने वाले टॉम केन को साल 2020 में एक गंभीर स्ट्रोक (मस्तिष्क आघात) आया था

Tom Kane passes away: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एनिमेटेड दुनिया के सबसे फेमस और दिग्गज वॉइस एक्टर टॉम केन (Tom Kane) का 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने कैनसस सिटी के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। टॉम केन के निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री और एनिमेशन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 

2020 में आया स्ट्रोक बना वजह 

कार्टून नेटवर्क के ब्लॉकबस्टर शो ‘द पॉवरपफ गर्ल्स’ (The Powerpuff Girls) में 'प्रोफेसर यूटोनियम' और 'स्टार वार्स' फ्रैंचाइज़ी में अपनी जादुई आवाज़ देने वाले टॉम केन को साल 2020 में एक गंभीर स्ट्रोक (मस्तिष्क आघात) आया था। टॉम केन के आधिकारिक प्रतिनिधि जैक मैकगिनिस ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि स्ट्रोक के कारण उनके शरीर का दाहिना हिस्सा काफी कमजोर हो गया था। इसी वजह से पैदा हुई जटिलताओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 


PunjabKesari


इन यादगार किरदारों को दी थी आवाज़ 

टॉम केन का करियर हॉलीवुड एनिमेशन और वीएफएक्स फिल्मों में बेहद शानदार रहा। उन्हें मुख्य रूप से द पॉवरपफ गर्ल्स, 'स्टार वार्स: द लास्ट जेडी' और 'स्टार वार्स: द क्लोन वॉर्स' में अपनी जादुई आवाज दी थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!