मौसम विभाग ने देश के इन इलाकों में बारिश के साथ ठंड के बढ़ने की जताई संभावना, जानें अपने राज्य का हाल

Edited By Anu Malhotra,Updated: 14 Jan, 2022 09:58 AM

vidarbha chhattisgarh imd weather update india weather

पूरे उत्तर भारत में जहां ठंड का प्रकोप जारी है वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में ठंड के बढ़ने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र...

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में जहां ठंड का प्रकोप जारी है वहीं भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में ठंड के बढ़ने और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 14 और 15 जनवरी को बारिश होने भी संभावना है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल और माहे में आने वाले दिनों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 


 उत्तर-पश्चिम राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगा और इससे इन इलाकों में ठंड भी बहुत पडे़गी। वहीं आने वाले दो दिनों में गुजरात, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर राजस्थान में सर्दी के बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम हिमालयी क्षेत्र, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बेहद घने कोहरे के छाए जाने की आशंका जताई है। वहीं आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!