600 मीटर ऊपर 'चांद' से दीदार! मक्का क्लॉक टावर से दिखा काबा का वो नजारा, जिसे देख दुनिया कह रही है- सुभानअल्लाह

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 03:34 PM

view of kaaba seen from 600 meters above the moon goes viral

कल्पना कीजिए कि आप जमीन से 600 मीटर ऊपर आसमान की ऊंचाइयों में खड़े हैं चारों तरफ बादलों का घेरा है और नीचे देखने पर दुनिया की सबसे पवित्र जगह काबा शरीफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मक्का रॉयल क्लॉक टावर के सबसे ऊपरी हिस्से से बनाया गया एक...

Makkah Clock Tower Top View Viral Video : कल्पना कीजिए कि आप जमीन से 600 मीटर ऊपर आसमान की ऊंचाइयों में खड़े हैं चारों तरफ बादलों का घेरा है और नीचे देखने पर दुनिया की सबसे पवित्र जगह काबा शरीफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों मक्का रॉयल क्लॉक टावर के सबसे ऊपरी हिस्से से बनाया गया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने लोगों की धड़कनें थाम दी हैं।

विशाल सुनहरे चांद (हिलाल) से अद्भुत दीदार

यह वीडियो टावर के शिखर पर बने विशाल सुनहरे चांद के पास से शूट किया गया है। जैसे ही कैमरा टावर की चोटी से नीचे मस्जिद-अल-हरम की ओर मुड़ता है एक जादुई दृश्य सामने आता है। इतनी ऊंचाई से पूरी मस्जिद एक चमकदार घेरे की तरह दिखती है और बीचों-बीच स्थित काबा शरीफ के चारों ओर तवाफ करते जायरीन ऐसे प्रतीत होते हैं जैसे काले मखमली कपड़े पर सफेद मोती बिखरे हों।

यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में बढ़ती शुगर है खतरे की घंटी! आपकी एक लापरवाही बच्चे को बना सकती है बीमार

साहस और इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना

इतनी ऊंचाई पर इस वीडियो को शूट करना किसी चुनौती से कम नहीं था। जमीन से लगभग 600 मीटर ऊपर हवा का दबाव और गति इतनी तेज होती है कि वहां खड़े होना भी मुश्किल है। इसके बावजूद इस स्थिर और साफ वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह वीडियो न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग और फोटोग्राफी के साहस का भी प्रमाण है।

 

اعلى نقطة في برج الساعة 🤯

شوفو المعتمرين تحت https://t.co/qzJvc8TYVa pic.twitter.com/o0UlueZ9HI

— عابد (@iio2tt) March 13, 2026

 

दुनिया की सबसे ऊंची घड़ी और उसका शिखर

मक्का का यह क्लॉक टावर अपनी विशाल घड़ियों के लिए मशहूर है जो कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती हैं लेकिन इसका सबसे खास आकर्षण इसका शिखर है जहां सोने की परत चढ़ा हुआ विशाल चांद (Crescent) बना है। दिलचस्प बात यह है कि इस चांद के भीतर नमाज पढ़ने की जगह और वैज्ञानिक रिसर्च सेंटर भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: दुनिया में बजा महिला अरबपतियों का डंका! Savitri Jindal ने रचा इतिहास, दौलत के मामले में दिग्गजों को पछाड़ा

सोशल मीडिया पर उमड़ा भावनाओं का सैलाब

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स भावुक हो गए हैं। कई लोगों ने इसे "जिंदगी का सबसे खूबसूरत नजारा" बताया है तो कुछ ने इसे इंसानी कौशल और खुदा की इबादत का बेहतरीन संगम कहा है। जो लोग मक्का जाने की हसरत रखते हैं उनके लिए यह वीडियो एक डिजिटल तोहफे जैसा साबित हो रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!