Instagram Reels पर चाहिए मिलियन्स व्यूज? बस कर लें ये काम, रातों-रात Viral हो जाएगा आपका Video

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 11:41 AM

want millions of views on instagram reels try these 5 secret tricks

क्या आप भी दिन-रात मेहनत करके इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) बनाते हैं लेकिन व्यूज 100-200 पर ही अटक जाते हैं? अगर हां तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम (Algorithm) बदलना मुश्किल नहीं है बस आपको रील पोस्ट करने का अपना...

How to Viral Instagram Reels : क्या आप भी दिन-रात मेहनत करके इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) बनाते हैं लेकिन व्यूज 100-200 पर ही अटक जाते हैं? अगर हां तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम (Algorithm) बदलना मुश्किल नहीं है बस आपको रील पोस्ट करने का अपना पुराना तरीका बदलना होगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो खास टिप्स, जिनका इस्तेमाल करके बड़े-बड़े इन्फ्लुएंसर्स अपनी रील्स पर मिलियन्स में व्यूज और लाइक्स हासिल करते हैं।

1. Hook है सबसे जरूरी: 3 सेकंड का खेल

आजकल लोगों के पास समय कम है और वे बहुत जल्दी रील स्क्रॉल कर देते हैं।

  • क्या करें: रील की शुरुआत के पहले 3 सेकंड में कुछ ऐसा दिखाएं या बोलें जिससे यूजर रुकने पर मजबूर हो जाए। इसे 'हूक' कहते हैं। अगर शुरुआत धमाकेदार होगी तो यूजर पूरी रील देखेगा और आपका 'रिटेंशन रेट' (Retention Rate) बढ़ जाएगा।

PunjabKesari

2. ट्रेंडिंग ऑडियो का जादू

इंस्टाग्राम पर रीच बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है ट्रेंडिंग ऑडियो का इस्तेमाल करना।

  • टिप: जब आप रील स्क्रॉल करते हैं तो जिस गाने के बगल में ऊपर की ओर जाता हुआ तीर (Arrow) दिखे, समझ लीजिए वह ट्रेंडिंग है। अपनी वीडियो की वाइब के हिसाब से सही म्यूजिक चुनें। आप चाहें तो पुराने वीडियो को भी नए ट्रेंडिंग म्यूजिक के साथ री-अपलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हैवान बना सुहाग! शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा पति और उसका दोस्त, फिर पत्नी को ही पूरी रात...

3. कमेंट्स में बढ़ाएं इंगेजमेंट

सिर्फ रील पोस्ट करना काफी नहीं है दर्शकों से बात करना भी जरूरी है।

  • स्मार्ट ट्रिक: रील पर आने वाले कमेंट्स का मजेदार और दिलचस्प तरीके से रिप्लाई करें। जब लोग आपके कमेंट्स पढ़ेंगे तो वे आपकी रील पर ज्यादा देर तक रुकेंगे। इससे आपका 'वॉच टाइम' (Watch Time) बढ़ेगा और इंस्टाग्राम आपकी रील को और ज्यादा लोगों तक भेजेगा।

PunjabKesari

4. एडिटिंग और क्वालिटी से न करें समझौता

आज के दौर में कंपटीशन बहुत ज्यादा है इसलिए धुंधले या खराब एडिटिंग वाले वीडियो नहीं चलेंगे।

  • प्रोफेशनल लुक: वीडियो में सही समय पर कट्स लगाएं और ट्रांजिशन का इस्तेमाल करें। एडिटिंग को क्रिस्पी और साफ रखें। अच्छी लाइटिंग और टॉप क्वालिटी वीडियो आपकी रील को भीड़ से अलग खड़ा करती है।

PunjabKesari

5. कंसिस्टेंसी: एल्गोरिदम का पक्का दोस्त

अगर आप हफ्ते में एक रील डालेंगे तो रीच गिरना तय है।

  • नियम: रोजाना या एक निश्चित अंतराल पर रील पोस्ट करते रहें। लगातार पोस्ट करने से इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम आपकी प्रोफाइल को बूस्ट देना शुरू कर देता है। साथ ही अलग-अलग समय (जैसे सुबह 9 बजे या शाम 6 बजे) पर रील डालकर चेक करें कि आपके फॉलोअर्स कब सबसे ज्यादा एक्टिव रहते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!