नाशिक: मोबाइल की लत से परेशान पिता ने 14 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, इलाके में छाया मातम

Edited By Updated: 29 Apr, 2026 04:11 PM

in nashik a deranged father beats his 14 year old son to death

महाराष्ट्र के नाशिक से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। हरसुल इलाके के वैष्णवी नगर में एक पिता ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से नाराज होकर अपने ही 14 साल बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।

Father Kills Son : महाराष्ट्र के नाशिक से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। हरसुल इलाके के वैष्णवी नगर में एक पिता ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से नाराज होकर अपने ही 14 साल बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। 

सातवें आसमान पर पहुंचा पिता का गुस्सा 

मृतक की पहचान सार्थक शंकर पिंपलगे (14) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सार्थक को मोबाइल फोन की बुरी लत थी और वह अक्सर देर रात तक फोन चलाता रहता था। रविवार रात करीब 11:30 बजे जब सार्थक मोबाइल देख रहा था तो उसके पिता शंकर सुखदेव पिंपलगे (40) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार विवाद इतना बढ़ा कि शंकर ने अपना आपा खो दिया। पिता ने पहले घर के भीतर सार्थक को बुरी तरह पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो वह उसे घसीटते हुए घर के बाहर ले गया।

यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए बड़ी खबर: तीसरी बार प्रेग्नेंसी में भी Maternity Leave करें मंजूर- हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

बाहर ले जाकर शंकर ने लकड़ी के फट्टे और डंडों से सार्थक पर ताबड़तोड़ वार किए। मां सुनीता पिंपलगे ने अपने कलेजे के टुकड़े को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन सनकी पिता के आगे उनकी एक न चली। चोटें इतनी गंभीर थीं कि सार्थक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: उधमपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, हेरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

मां की शिकायत पर पति गिरफ्तार

बेटे के अंतिम संस्कार के बाद गमगीन मां सुनीता ने हिम्मत दिखाई और हरसुल पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता शंकर पिंपलगे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!