सावधान! फ्लाइट में काले मोजे पहनना पड़ सकता है भारी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 08:39 AM

wearing black socks on flights could be costly

हवाई यात्रा की तैयारी करते समय हम अक्सर कंफर्ट का पूरा ध्यान रखते हैं। ढीले कपड़े, आरामदायक जूते और एक हल्की जैकेट हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं लेकिन एविएशन एक्सपर्ट्स और ट्रैवल गाइडलाइंस की मानें तो आपके मोजों का चुनाव भी उतना ही महत्वपूर्ण...

Avoid Black Socks in Plane : हवाई यात्रा की तैयारी करते समय हम अक्सर कंफर्ट का पूरा ध्यान रखते हैं। ढीले कपड़े, आरामदायक जूते और एक हल्की जैकेट हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर होते हैं लेकिन एविएशन एक्सपर्ट्स और ट्रैवल गाइडलाइंस की मानें तो आपके मोजों का चुनाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। अक्सर लोग गंदगी से बचने के लिए काले मोजे (Black Socks) पहनना पसंद करते हैं लेकिन फ्लाइट के अंदर यह चुनाव एक 'सुरक्षा जोखिम' बन सकता है।

अंधेरे में गायब हो जाते हैं पैर: क्यों है खतरा?

लंबी दूरी की फ्लाइट्स या रात के सफर के दौरान केबिन की लाइट्स को अक्सर धीमा (Dim) कर दिया जाता है। ऐसे में काला रंग अंधेरे के साथ घुल-मिल जाता है। फ्लाइट के गलियारे (Aisles) बहुत संकरे होते हैं। अगर कोई यात्री जूते उतारकर पैर फैलाता है तो काले मोजे होने के कारण वे क्रू मेंबर्स या अन्य यात्रियों को दिखाई नहीं देते। फ्लाइट अटेंडेंट्स भारी सर्विस ट्रॉली लेकर गुजरते हैं। अंधेरे में पैर न दिखने की वजह से ट्रॉली पैरों पर चढ़ सकती है या कोई क्रू मेंबर उनसे टकराकर गिर सकता है जिससे गंभीर चोट लग सकती है।

इंफेक्शन और हाइजीन का भी है मुद्दा

फ्लाइट के फर्श और सतहों पर कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं। रिसर्च बताती है कि काले मोजों पर गंदगी और धूल आसानी से नजर नहीं आती जिससे लोग हाइजीन के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। वहीं हल्के रंग के मोजों पर गंदगी तुरंत दिखती है जिससे संक्रमण के प्रति सतर्कता बनी रहती है।

हल्के रंग के मोजे ही क्यों पहनें?

विशेषज्ञों की सलाह है कि यात्रा के दौरान सफेद, ग्रे या किसी भी चमकीले रंग (Bright Colors) के मोजे पहनना बेहतर होता है।

  1. विजिबिलिटी: कम रोशनी में भी सफेद या हल्के रंग के मोजे दूर से चमकते हैं जिससे राह चलते लोगों को आपके पैरों की पोजीशन का अंदाजा रहता है।

  2. सुरक्षा: इससे न केवल आप चोटिल होने से बचते हैं बल्कि फ्लाइट क्रू के काम में भी रुकावट नहीं आती।

अगली बार जब आप आसमान की सैर पर निकलें तो अपनी स्टाइल के साथ-साथ मोजों के रंग पर भी गौर जरूर करें!

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!