Panihati Seat: आरजी कर पीड़िता की मां BJP उम्मीदवार के रूप में 3000 वोटों की बढ़त से आगे

Edited By Updated: 04 May, 2026 10:49 AM

west bengal election 2026 panihati seat ratna debnath rg kar case

Panihati Seat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच पनिहाटी सीट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार, जो RG Kar मामले की पीड़िता की मां हैं, शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।

Panihati Seat: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच पनिहाटी सीट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार Ratna Debnath जो RG Kar मामले की पीड़िता की मां हैं, शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।

मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, Ratna Debnath अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से लगभग 3000 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ रही है, इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है। पनिहाटी सीट इस बार राज्य की उन चर्चित सीटों में शामिल है, जहां चुनावी नतीजों पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है। मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में बदलाव संभव है।

क्या था मामला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को हुई एक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। अस्पताल परिसर के सेमिनार हॉल में सेकंड ईयर की PG डॉक्टर का शव मिला था। शुरुआती जांच के बाद यह सामने आया कि उनके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। इस घटना के सामने आने के बाद देशभर में गुस्सा फैल गया और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। डॉक्टरों और मेडिकल संगठनों ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की। 12 अगस्त 2024 को फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने देशभर के अस्पतालों में वैकल्पिक सेवाएं बंद करने का ऐलान किया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 अगस्त 2024 को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जांच पर सवाल उठाए और राज्य पुलिस की जांच पर असंतोष जताया। अदालत ने यह निर्देश दिया कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी जाए, ताकि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ सके। अदालत ने यह भी आशंका जताई कि अगर जांच राज्य पुलिस के पास रहती, तो सबूतों के प्रभावित होने का खतरा हो सकता है। इस पूरे मामले ने देश में डॉक्टरों की सुरक्षा व्यवस्था और अस्पतालों की स्थिति पर गंभीर बहस छेड़ दी।

294 सीटों का रिजल्ट आज
पश्चिम बंगाल राज्य की कुल 294 सीटों में से एक सीट पर पुनर्मतदान होना है, इसलिए आज 293 सीटों के नतीजे सामने आ रहे हैं। इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ था। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब ईवीएम खुलते ही रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती आंकड़ों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों दल एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं, जिससे राज्य की सियासी तस्वीर बेहद रोमांचक बनी हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!