लोकसभा चुनाव से पहले फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए WhatsApp का नया 'प्लान'

Edited By Updated: 03 Dec, 2018 01:45 PM

whatsapp lok sabha elections false news advertising

व्हाट्सएप ने अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए रेडियो के बाद अब टेलीविजन पर विज्ञापन प्रसारित करने का निर्णय लिया है।

नई दिल्ली: व्हाट्सएप ने अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए रेडियो के बाद अब टेलीविजन पर विज्ञापन प्रसारित करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने भारत में अपने उपयोक्ताओं के ऊपर सघन शोध किया और फिर उनके अनुभवों के आधार पर तीन टीवी विज्ञापन तैयार किए हैं।

   PunjabKesari

 कंपनी ने कहा, ‘‘तीनों विज्ञापन टेलीविजन, फेसबुक और यूट्यूब पर नौ भाषाओं में उपलब्ध होंगे तथा इनकी व्हाट्सएप के उपयोक्ताओं के बीच व्यापक पहुंच होगी। इनका प्रसारण राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव से पहले ही शुरू हो जाएगा।’’  ये विज्ञापन अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, कन्नड़, तेलुगु, असमिया, गुजराती, मराठी और मलयालम में उपलब्ध होंगे। ये 60 सेकंड लंबी फिल्म के रूप में होंगे।

PunjabKesari

कंपनी ने कहा कि इन विज्ञापनों को खबरिया और सिनेमाई चैनलों के साथ कई चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। बाद में इन्हें ऑनलाइन और प्रिंट के विज्ञापन के जरिए भी प्रसारित किया जाएगा। कंपनी ने फर्जी खबरों पर लगाम कसने के लिए अगस्त में रेडियो के जरिए मुहिम की शुरुआत की थी। कंपनी को फर्जी खबरों को लेकर सरकार के कड़े रुख का सामना करना पड़ा है।  
  

     PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!