जहां हुई थी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई, वहीं किया गया सम्मानित

Edited By Yaspal,Updated: 29 Oct, 2020 07:17 PM

where the traffic policeman was beaten up honored there

एक यातायात पुलिस कर्मी को नि:स्वार्थ सेवा के लिये उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने उसी स्थान पर सम्मानित किया, जहां बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर रोकने के लिये एक महिला ने उसकी पिटाई की थी। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पुलिस कर्मी को सम्मानित...

मुंबईः एक यातायात पुलिस कर्मी को नि:स्वार्थ सेवा के लिये उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने उसी स्थान पर सम्मानित किया, जहां बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर रोकने के लिये एक महिला ने उसकी पिटाई की थी। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पुलिस कर्मी को सम्मानित करने का वीडियो बृहस्पतिवार को पोस्ट किया गया।


उल्लेखनीय है कि हेडकॉन्स्टेबल एकनाथ पार्ते की दक्षिण मुंबई के कलबादेवी इलाके के कॉटन एक्सचेंज नाके पर 23 अक्टूबर को एक महिला ने पिटाई की थी, जिसका वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई लोगों ने कोविड-19 महामारी के बीच अपनी ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी की पिटाई करने वाली महिला और उसके साथी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा पिटाई करने के बावजूद पार्ते के संयंम नहीं खोने की वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशंसा की। पार्ते को सहायक पुलिस आयुक्त लता डोंडे ने सम्मानित किया और इसका वीडियो मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!