घरेलू विवाद में पत्नी की गला काटकर हत्या, पति गिरफ्तार

Edited By Updated: 29 May, 2026 12:19 AM

wife murdered by slitting throat during domestic dispute husband arrested

लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र में कथित तौर पर घरेलू विवाद के कारण पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहीद के रूप में हुई है जिसे बाजारखाला थाना...

नेशनल डेस्क : लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र में कथित तौर पर घरेलू विवाद के कारण पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शाहीद के रूप में हुई है जिसे बाजारखाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ऐशबाग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार को थाना बाजारखाला पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह गेट नं-12 के सामने एक महिला घायल अवस्था में बेहोशी की हालत में पड़ी है। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को एंबुलेंस से केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं मृतका के परिजनों से पूछताछ में पता चला कि महिला चांदनी (26) की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व मोहम्मद शाहीद के साथ हुई थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के कारण अभियुक्त शाहीद ने कथित तौर पर धारदार चाकू से गला रेतकर चांदनी की हत्या कर दी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!