क्या 'कॉकरोच जनता पार्टी' से गठबंधन करेगी कांग्रेस? इस वरिष्ठ नेता के बयान से मचा सियासी घमासान

Edited By Updated: 26 May, 2026 12:48 PM

will congress form an alliance with cockroach janata party

सोशल मीडिया पर उभरी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा सीजेपी को पूर्ण समर्थन देने के बाद, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने भी इस पर बड़ी टिप्पणी की है।

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया के दौर में अचानक से उभरी “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” युवाओं और असंतुष्ट वर्गों के बीच तेजी से चर्चा में आई है। अभिजीत दीपके के नेतृत्व में यह मंच सरकार के प्रति जन-आक्रोश और असंतोष को व्यक्त करने वाले एक नए माध्यम के रूप में उभरा है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने CJP को लेकर बड़ी टिप्पणी की है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या कांग्रेस पार्टी सीजेपी के साथ गठबंधन करना चाहती है? 

उदित राज ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "सोशल मीडिया से जन्मी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), जिसका नेतृत्व अभिजीत दीपके कर रहे हैं, सरकार के खिलाफ जनता की नाराजगी और गुस्से की अभिव्यक्ति बनकर उभरी है। लेकिन ऐसे आंदोलन लंबे समय तक तभी टिक पाते हैं, जब वे उन राजनीतिक दलों और सामाजिक शक्तियों के साथ जुड़ें जो वर्तमान तानाशाही प्रवृत्ति वाली भाजपा (BJP)सरकार का एक विश्वसनीय विकल्प प्रस्तुत कर सकें। 

अगर ऊर्जा बिखर गई तो मकसद खत्म हो जाएगा- उदित राज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को सुझाव किया कि केवल राहुल गांधी का नेतृत्व ही इस ऊर्जा को संविधान की रक्षा के लिए एक व्यापक आंदोलन में बदल सकता है। अगर ऊर्जा बिखर गई तो इसका मकसद खत्म हो जाएगा। दीपके, एक अंबेडकरवादी हैं, यह समझना चाहिए कि BJP और RSS को राजनीतिक और लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने की वास्तविक क्षमता किसके पास है। 

TMC ने भी दिया समर्थन 
बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने भी सीजेपी को समर्थन देने की बात कही। पार्टी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ'ब्रायन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी की प्रमुख ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ऑनलाइन मंच 'कॉकरोच जनता पार्टी' को पूर्ण समर्थन दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!