कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दिपके का दावा- मेरा Instagram अकाउंट हुआ हैक, बैकअप भी हटाया गया

Edited By Updated: 22 May, 2026 11:04 PM

cjp founder abhijeet dipke claims my instagram account has been hacked

सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा करने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) अब एक बड़े डिजिटल संकट में घिर गई है।

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा करने वाली 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) अब एक बड़े डिजिटल संकट में घिर गई है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उनका निजी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है और वे उसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी 'मेटा' ने CJP के बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट को भी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

'एक्स' पर मांगी मदद, मेटा को किया टैग
अभिजीत दीपके ने शुक्रवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है।" इसके बाद उन्होंने मेटा को टैग करते हुए गुहार लगाई कि वे अपने अकाउंट का एक्सेस खो चुके हैं और उसे रिकवर (बहाल) करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बनी थी पार्टी
गौरतलब है कि इस अनोखी पार्टी की शुरुआत 15 मई को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत द्वारा की गई एक टिप्पणी के अगले ही दिन हुई थी। देखते ही देखते इस पार्टी ने सोशल मीडिया पर 'वायरल' होकर सबको चौंका दिया। शिक्षित युवाओं के नेतृत्व वाली इस 'जेन-जी' (Gen-Z) पार्टी को न केवल युवाओं, बल्कि राजनेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कलाकारों का भी भरपूर समर्थन मिला है।

बढ़ती लोकप्रियता बनी जी का जंजाल?
पिछले कुछ दिनों में CJP के फॉलोअर्स की संख्या में जो उछाल आया था, उसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। चर्चा है कि इसी बढ़ती लोकप्रियता और विवादों के बीच अब पार्टी को डिजिटल रूप से दबाने की कोशिश की जा रही है। मुख्य अकाउंट के हैक होने और बैकअप अकाउंट के बंद होने से पार्टी के करोड़ों फॉलोअर्स के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!