बिना एक भी चुनाव लड़े इस नए चेहरे को मिला मंत्री पद, मीडिया के सामने आते ही दिखा दिए तेवर

Edited By Updated: 22 Nov, 2025 01:15 PM

without contesting elections new bihar minister clashes with media

बिहार की नई सरकार में शामिल हुए नए मंत्री दीपक प्रकाश शपथ के बाद पहले ही दिन चर्चा में आ गए। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिना विधानसभा चुनाव लड़े मंत्री बने दीपक प्रकाश ने पदभार ग्रहण करते समय मीडिया कर्मियों के साथ...

नेशनल डेस्क : बिहार की नई सरकार में शामिल हुए नए मंत्री दीपक प्रकाश शपथ के बाद पहले ही दिन चर्चा में आ गए। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और बिना विधानसभा चुनाव लड़े मंत्री बने दीपक प्रकाश ने पदभार ग्रहण करते समय मीडिया कर्मियों के साथ तीखी टिप्पणी कर दी। स्वागत और फोटो सेशन के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे चैंबर से बाहर जाएं क्योंकि वे 'समय बर्बाद कर रहे हैं।' उनके इस व्यवहार पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी

नई नीतीश कुमार सरकार में दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पदभार संभालते समय उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से भी सहयोग की उम्मीद जताई और कहा कि विभाग के अधूरे कामों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

NDA ने जीता बहुमत, नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने 200 से अधिक सीटें जीतकर आराम से बहुमत हासिल किया। इसके बाद गठबंधन ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया और वे 10वीं बार मुख्यमंत्री बने। इस नई सरकार में सभी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 6 विधायकों पर 1 मंत्री के फार्मूले के तहत मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल किए गए। इसी क्रम में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी कैबिनेट रैंक के साथ मंत्री बनाया गया।

शपथ के बाद मंत्री का बयान

शपथ ग्रहण के बाद दीपक प्रकाश ने पिता उपेंद्र कुशवाहा और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का मौका मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने जनता के लिए ईमानदारी से काम करने का वादा भी किया।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!