बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: पति ने नर्स पत्नी पर फेंका एसिड जैसा क्लीनर, फिर चाकू गोदकर की हत्या

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 01:21 PM

woman killed by husband bangalore husband  floor cleaner

बेंगलुरु के जेपी नगर में एक सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पति ने पत्नी पर पहले एसिड जैसा फ्लोर क्लीनर फेंका और धारदार हथियार से हमला किया।

बेंगलुरु: बेंगलुरु के जेपी नगर में एक सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पति ने पत्नी पर पहले एसिड जैसा फ्लोर क्लीनर फेंका और धारदार हथियार से हमला किया। यह घटना जेपी नगर थर्ड फेज में नारायण क्लिनिक के पास हुई। पीड़िता की पहचान मधुमिता (26) के तौर पर हुई है। आरोपी पति वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मधुमिता बेंगलुरु के नारायण क्लिनिक में नर्स के तौर पर काम करती थीं। उसका पति वेंकटेश तमिलनाडु के मदुरै में एक तेल कंपनी में काम करता था। 

दोनों की शादी साल 2023 में हुई थी, लेकिन आपसी विवाद के कारण वे पिछले एक साल से अलग रह रहे थे। बुधवार शाम वेंकटेश मदुरै से बेंगलुरु पहुंचा। सुबह जब मधुमिता नाश्ता करने बाहर निकलीं, तब वेंकटेश ने उन पर फ्लोर क्लीनर फेंका और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमले कर दिए।  हमले के बाद वह मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल मधुमिता का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई। वह डेढ़ साल से नारायण क्लिनिक में नर्स के तौर पर काम कर रही थीं। जेपी नगर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके का मुआयना किया।

 आरोपी पति गिरफ्तार 
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हमले के दौरान, स्थानीय लोगों ने हमलावर पर पत्थर फेंककर महिला को बचाने की कोशिश की। आरोपी ने उसे बचाने आए लोगों पर भी हमला करने की कोशिश की। पास के सिग्नल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी वेंकटेश से आगे पूछताछ कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!