Edited By Radhika,Updated: 23 Jan, 2024 01:03 PM
अयोध्या में विराजमान रामलला का स्वागत प्रत्येक व्यक्ति अलग- अलग तरीके से कर रहा है। कोई पेंसिल की नोक पर राम जी की कलाकृति बना रहा है, तो किसी ने राममंदिर के डिज़ाइन की एक चलती फिरती कार बना दी।
नेशनल डेस्क: अयोध्या में विराजमान रामलला का स्वागत प्रत्येक व्यक्ति अलग- अलग तरीके से कर रहा है। कोई पेंसिल की नोक पर राम जी की कलाकृति बना रहा है, तो किसी ने राममंदिर के डिज़ाइन की एक चलती फिरती कार बना दी।
हाल ही में एक और ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले कलाकार श्रवण कुमार ने भगवान राम की छवि को पीपल के पत्ते पर उकेरा है। उनकी इस आर्ट को देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं, तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
श्रवण ने पीपल के पत्तों पर भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण और राम मंदिर की तस्वीरें बनाई है। सबसे पहले इन पत्तों को सुखाया गया और बाद में नुकीली चीज़ से राम मंदिर के अलावा भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी को उकेरा है।
इसके अलावा ओडिशा के कलाकार सास्वत रंजन ने भी माचिस की तीलियों का प्रयोग कर अयोध्या राम मंदिर की प्रतिमा बनाई। इसे बनाने में उन्हें 6 दिन का समय लगा। इसमें 936 तीलियों का इस्तेमाल हुआ है।