यमुना सफाई मिशन को नई रफ्तार, MCD-NDDB ने मिलाया हाथ

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 08:49 PM

yamuna cleaning mission gains momentum mcd nddb join hands

दिल्ली में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के बीच कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) परियोजनाओं की स्थापना के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

नेशनल डेस्कः दिल्ली में आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के बीच कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) परियोजनाओं की स्थापना के लिए ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह पहल यमुना की स्वच्छता, गोबर के वैज्ञानिक प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पूर्व में प्रतिदिन लगभग 1,500 मीट्रिक टन गोबर यमुना में प्रवाहित होता था। इस परियोजना के माध्यम से गोबर को कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) और जैविक खाद में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे यमुना स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी तथा गौशालाओं और पशुपालकों को अतिरिक्त आय के अवसर भी प्राप्त होंगे।

इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, माननीय केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह जी, माननीय उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू जी, दिल्ली नगर निगम के महापौर प्रवेश वाही जी एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!