Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Jul, 2026 07:55 AM

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यस्त सरकारी बस अड्डे पर एक युवक ने सरेआम एक 24 वर्षीय युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की अस्पताल में...
Lavanya Murder Case : कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यस्त सरकारी बस अड्डे पर एक युवक ने सरेआम एक 24 वर्षीय युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अपनी कार से मौके से फरार हो गया। वहीं पूरे बस अड्डे पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लावण्या (24) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि यह घटना बंटवाल तालुक के बीसी रोड पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चेतन नामक व्यक्ति ने युवती पर धारदार हथियार से कथित तौर पर हमला किया और वह कार से मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: स्कूटी सवार को SUV से कई बार कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बस अड्डे पर मौजूद लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। हमले के पीछे की वजह का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने घटनास्थल का दौरा कर जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।