Heavy Rain Alert: गर्मी से मिलेगी राहत, 85 kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी, 16 राज्यों में जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 02:07 PM

storms to sweep at 85 kmph heavy rain alert issued for 16 states

केरलम में मानसून की एंट्री हो चुकी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले 3 दिन काफी बारिश हो सकती है। इसी के साथ देश के 16 राज्यों में भारी बारिश के साथ 85 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में प्रमुख रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर...

Heavy Rain Alert : केरलम में मानसून की एंट्री हो चुकी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि अगले 3 दिन काफी बारिश हो सकती है। इसी के साथ देश के 16 राज्यों में भारी बारिश के साथ 85 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में प्रमुख रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल है। इन जगहों पर गरज- चमक के साथ हल्की से भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ जगहों पर 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में 3 दिनों तक मौसम रहेगा सुहावना

दिल्ली की बात करें तो राजधानी में भारी बारिश और 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश के चलते अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

4 और 5 जुलाई का पूर्वानुमान

4 जुलाई को छत्तीसगढ़, ओडिशा, गोवा, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश) में भारी वर्षा की संभावना है। बिहार और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 5 जुलाई को आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और गोवा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब और हरियाणा में अलर्ट हुआ जारी

पंजाब के कुछ जिलों जैसे जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, होशियारपुर और पटियाला में 60 से 65 kmph की रफ्तार वाली हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा हरियाणा के अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और हिसार जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!