Edited By Yaspal,Updated: 17 Dec, 2022 10:28 PM
एयर इंडिया की फ्लाइट में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, एयक इंडिया A320 की फ्लाइट VT-EVX उड़ान संख्या AI-951 हैदराबाद से दुबई जा रही थी
नेशनल डेस्कः एयर इंडिया की फ्लाइट में शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, एयक इंडिया A320 की फ्लाइट VT-EVX उड़ान संख्या AI-951 हैदराबाद से दुबई जा रही थी। लेकिन इस बीच फ्लाइट के येलो हाइड्रोलिक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। जिसके बाद फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। फ्लाइट की मुंबई में सेफ लैंडिंग हुई। बता दें कि इस फ्लाइट में 143 यात्री सवार थे।