स्वतंत्रता दिवस पर CM का बड़ा ऐलान, महिलाओं की नौकरियों में बढ़ेगी भागीदारी 50% तक पहुंचाने का लक्ष्य

Edited By Updated: 15 Aug, 2025 02:49 PM

yogi adityanath announces 50 women job participation in up

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश और देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ उत्सव नहीं है बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्यों को निभाने का समय है। उन्होंने देश के उन...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश और देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ उत्सव नहीं है बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रीय कर्तव्यों को निभाने का समय है। उन्होंने देश के उन सभी क्रांतिकारियों को याद किया जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपना योगदान दिया। सीएम योगी ने यह घोषणा की कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की नौकरियों में भागीदारी अब 14 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत हो चुकी है। आगे सरकार का लक्ष्य इसे 50 प्रतिशत तक पहुंचाना है। इसके लिए पुलिस और अन्य विभागों में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह कदम महिलाओं को रोजगार में बराबर मौका देने की दिशा में बड़ा बदलाव साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पुलिस बल में महिलाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी महिला कर्मचारियों की भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

नई विशेष स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत

योगी सरकार डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन पर एक विशेष स्कॉलरशिप योजना भी शुरू करने जा रही है। यह योजना खासतौर पर गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद करेगी। इससे शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाओं और युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

यूपी विधानसभा में काम का माहौल और परेड

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम योगी ने विधानसभा में लगातार 36 घंटे चले काम का जिक्र किया। उन्होंने विधानसभा में झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह का समापन गुब्बारे छोड़कर किया गया, जिससे कार्यक्रम में एक खास उत्साह और उमंग दिखाई दी।

क्रांतिकारियों को दी गई श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूरे भारत के क्रांतिकारियों के संघर्ष और त्याग के कारण ही आज हम आजाद हैं। हमें उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान सामाजिक न्याय, समानता और बंधुता के सिद्धांतों को मजबूत करता है। उत्तर प्रदेश इस विकास यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!