घटेगा चश्मे का नंबर! डेली डाइट में शामिल करें ये चीजें; खाएं खट्टे फल और...

Edited By Updated: 04 Aug, 2025 08:34 PM

your glasses number will decrease include these things in your diet

उम्र बढ़ने के साथ सिर्फ शरीर और त्वचा ही नहीं, बल्कि आंखों पर भी असर पड़ता है। जैसे-जैसे साल बीतते हैं, आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। छोटे अक्षर पढ़ने में दिक्कत होती है, पास की चीजें साफ नहीं दिखतीं और रात में ड्राइविंग करना भी मुश्किल हो जाता...

नेशनल डेस्क :  उम्र बढ़ने के साथ सिर्फ शरीर और त्वचा ही नहीं, बल्कि आंखों पर भी असर पड़ता है। जैसे-जैसे साल बीतते हैं, आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। छोटे अक्षर पढ़ने में दिक्कत होती है, पास की चीजें साफ नहीं दिखतीं और रात में ड्राइविंग करना भी मुश्किल हो जाता है।

दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ शरीर में Oxidative Stress बढ़ता है, जिससे शरीर की कोशिकाएं टूटने लगती हैं। इस तनाव का असर आंखों पर भी पड़ता है और नजर कमजोर होने लगती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेकर इस प्रक्रिया को धीमा किया जा सकता है।

आंखों की सेहत के लिए क्या खाना चाहिए?

एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि सही खानपान उम्र के साथ होने वाली आंखों की समस्याओं को कम कर सकता है। इसलिए अपनी डाइट में इन खास पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करें:

नारंगी रंग के फल और सब्जियां

नारंगी रंग की चीजें जैसे गाजर, शकरकंद, कद्दू, आम आदि में बीटा-कैरोटीन होता है। यह शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है, जो आंखों की रोशनी बनाए रखने और रेटिना की सुरक्षा में मदद करता है। विटामिन A आंखों को सूखने से भी बचाता है।

खट्टे फल

संतरा, नींबू, आंवला, कीनू जैसे खट्टे फलों में विटामिन C भरपूर होता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो फ्री रेडिकल्स से आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाता है। इससे मोतियाबिंद और अन्य आंखों की समस्याओं का खतरा भी कम होता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, ब्रोकली, केल जैसी हरी सब्जियों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो आंखों के लिए बेहद जरूरी हैं। ये पोषक तत्व आंखों को रोशनी से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और लंबे समय तक नजर को मजबूत बनाए रखते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड

अलसी के बीज, अखरोट और मछली (जैसे सैल्मन) में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो आंखों की सूजन को कम करता है और ड्राय आई सिंड्रोम से राहत दिलाता है।

जिंक

कद्दू के बीज, चना, अंडा और दूध जैसी चीजों में जिंक भरपूर होता है। यह विटामिन A को रेटिना तक पहुंचाने में मदद करता है और नाइट ब्लाइंडनेस जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

 

 

 

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!