असम ने मिजोरम यात्रा के खिलाफ जारी एडवायजरी ली वापस, 29 जुलाई को लगाया था बैन

Edited By Yaspal,Updated: 05 Aug, 2021 08:29 PM

assam withdraws advisory issued against mizoram travel

असम और मिजोरम के बीच सीमा पर हुई झडपों के बाद अब तनाव कम होने के संकेत मिल रहे है। असम सरकार ने मिजोरम यात्रा के लिए 29 जुलाई को जारी की गई एडवायजरी को वापस ले लिया है। इस पर मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा

नेशनल डेस्कः असम और मिजोरम के बीच सीमा पर हुई झडपों के बाद अब तनाव कम होने के संकेत मिल रहे है। असम सरकार ने मिजोरम यात्रा के लिए 29 जुलाई को जारी की गई एडवायजरी को वापस ले लिया है। इस पर मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने ट्वीट कर असम सरकार को धन्यवाद कहा है। इससे पहले दोनों राज्‍यों के बीच गुरुवार को सीमा विवाद के बाद पहले राउंड की वार्ता हुई है। पहले राउंड की बातचीत के बाद मिजोरम ने हिंसा में छह पुलिसकर्मियों की मौत पर अफसोस जताया।


गौरतलब है कि असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा के बाद असम सरकार ने पिछले सप्‍ताह राज्‍य के लोगों को सलाह दी थी कि वे मिजोरम की यात्रा न करें। सरकार ने कहा था कि असम की जनता की सुरक्षा के लिए कोई खतरा मोल नहीं किया जा सकता। पिछले दिनों दोनों राज्यों के विवादित सीमा क्षेत्र पर हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में छह पुलिसकर्मियों और एक आम नागरिक को जान गंवानी पड़ी थी.हिंसा में 40 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।

असम सरकार द्वारा पिछले सप्‍ताह जारी एडवाइज़री में कहा गया था, " हिंसा की घटना के बाद भी, कुछ मिज़ो नागरिक समाज, छात्र और युवा संगठन लगातार असम राज्य और उसके लोगों के खिलाफ भड़काऊ बयान जारी कर रहे हैं। असम पुलिस के पास उपलब्ध वीडियो फुटेज से यह पता चला है कि कई नागरिक भारी हथियारों से लैस हैं।" राज्य सरकार ने कहा था कि इसके मद्देनजर असम के लोगों को मिजोरम की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है और जो लोग काम से संबंधित मजबूरियों के चलते मिजोरम में रह रहे हैं, उन्हें "अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए"।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!