रेल यात्रियों को तोहफा! अमृतसर से चलने जा रही त्यौहार स्पैशल रेलगाड़ियां

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 12:47 AM

a gift to rail passengers festival special trains to run from amritsar

आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा अमृतसर-कटिहार त्यौहार स्पैशल आरक्षित रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इस स्पैशल ट्रेन को 05735/05736 नंबर अलॉट किया गया है।

अमृतसर (जशन) : आगामी त्यौहारों को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु रेलवे द्वारा अमृतसर-कटिहार त्यौहार स्पैशल आरक्षित रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। इस स्पैशल ट्रेन को 05735/05736 नंबर अलॉट किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह त्यौहार स्पैशल ट्रेन 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 27 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक (05 ट्रिप) चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। जानकारी के अनुसार यह त्यौहार स्पैशल रेलगाड़ी 05735 अमृतसर से दोपहर 13:25 बजे प्रस्थान करके लगभग 34 घंटे बाद रात्रि 23:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।

वहीं त्यौहार स्पैशल ट्रेन 05736 कटिहार से अमृतसर के लिए दिनांक 25 फरवरी से 25 मार्च तक (05 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह त्यौहार स्पैशल रेलगाड़ी 05736 कटिहार से रात्रि को 21:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 36 घंटे बाद सुबह 09:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

इस रेलगाड़ी को ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढी, शिशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, अररिया कोर्ट और पूर्णियां रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज अलाट किए गए है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!