अकाली वर्करों का अलग अंदाज, अमृतसर पहुंचने पर Majithia का खास अंदाज में किया स्वागत

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 08:08 PM

upon arriving in amritsar majithia was welcomed in a special way

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की रिहाई को लेकर अकाली वर्करों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मजीठिया के अमृतसर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नौजवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नारों और फूलों...

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की रिहाई को लेकर अकाली वर्करों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मजीठिया के अमृतसर पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नौजवानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। नारों और फूलों के बीच मजीठिया का स्वागत ऐसा रहा, जिसने पूरे इलाके का माहौल राजनीतिक रंग में रंग दिया।

अमृतसर पहुंचने पर मजीठिया का स्वागत इस बार कुछ अलग और चर्चा का विषय बन गया। अकाली दल के वर्करों ने पारंपरिक स्वागत के साथ-साथ एक अनोखा अंदाज भी अपनाया। स्वागत के दौरान एक शख्स मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फोटो वाला तकिया लेकर मजीठिया को गिफ्ट करने पहुंचा, जो वहां मौजूद लोगों और मीडिया के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला मजीठिया के जेल से रिहा होने के बाद दिए गए एक बयान से जुड़ा हुआ है। रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मजीठिया ने कहा था कि जेल में रहते हुए वह एक सिरहाना घुटनों के नीचे और एक सिरहाना पैरों के नीचे रखकर सोते थे। इस बयान को उन्होंने सीधे तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तंज के रूप में पेश किया था।  

मजीठिया ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी हमेशा सच्चाई और न्याय के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जेल की कठिन परिस्थितियों ने उन्हें और मजबूत बनाया है और वह पंजाब की जनता के मुद्दों को पहले से ज्यादा मजबूती से उठाते रहेंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!