केंद्र सरकार के पास पहुंची पंजाब के DGP और मुख्य सचिव की शिकायत! सुखजिंदर रंधावा ने लिखा पत्र

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 12:17 PM

complaint against punjab dgp and chief secretary reaches central government

गुरदासपुर से लोकसभा सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मोगा में आयोजित एक

चंडीगढ़/गुरदासपुर: गुरदासपुर से लोकसभा सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मोगा में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के राजनीतिकरण को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को शिकायत पत्र लिखा है। रंधावा ने आरोप लगाया कि नशा विरोधी अभियान के नाम पर आयोजित यह कार्यक्रम वास्तव में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक रैली था।

PunjabKesari

रंधावा ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के झंडों और चुनाव चिह्नों का खुलकर इस्तेमाल किया गया और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंच पर मनीष सिसोदिया जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और केजरीवाल के राजनीतिक भाषण ने इस सरकारी कार्यक्रम को पूरी तरह राजनीतिक रंग दे दिया। सबसे गंभीर चिंता जताते हुए रंधावा ने मंच पर पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी की मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट) नियम, 1968 का नियम 5 अधिकारियों को राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने से रोकता है। उनके अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों की ऐसी मौजूदगी प्रशासनिक निष्पक्षता के सिद्धांतों के खिलाफ है और इससे जनता का भरोसा कमजोर होता है।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता ने मांग की है कि पंजाब सरकार से इस कार्यक्रम की प्रकृति और इसमें अधिकारियों की भूमिका को लेकर रिपोर्ट तलब की जाए। यह जांच की जाए कि क्या अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन किया है और जरूरत पड़ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। रंधावा ने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सिविल सेवाओं और राजनीतिक मंचों के बीच स्पष्ट दूरी होना जरूरी है। इस पत्र की एक प्रति भारत सरकार के कैबिनेट सचिव को भी भेजी गई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!