Breaking: मोहाली में फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस

Edited By Updated: 17 Feb, 2026 11:10 AM

fortis hospital and school bomb threat

इस बार धमकी में मोहाली के स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल में भी ब्लास्ट की बात कही गई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई है। इस बार धमकी में मोहाली के स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल में भी ब्लास्ट की बात कही गई है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे आई इस मेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। एहतियात के तौर पर कई स्कूलों को खाली करा दिया गया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। 

जानकारी के अनुसार धमकी में फोर्टिस अस्पताल मोहाली का नाम भी शामिल है, जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती बताए जा रहे हैं। अस्पताल का नाम आते ही सुरक्षा और कड़ी कर दी गई तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस धमकी भरे मेल में सुबह 11 बजे फोर्टिस अस्पताल और स्कूलों में ब्लास्ट करने की बात लिखी गई थी। मेल में कहा गया है कि भगवंत मान की लाश फोर्टिस में से निकालेंगे। इसके साथ ही खालिस्तान रेफरेंडम और झूठी पुलिस मुठभेड़ का बदला लेने की बात भी कही गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी है। वहीं अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!