JEE मेन सैशन-2 की सिटी स्लिप जारी, शैड्यूल में हुआ बदलाव

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 08:22 AM

jee main schedule

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है

लुधियाना (विक्की): इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। नैशनल टैस्टिंग एजैंसी (एन.टी.ए.) ने जे.ई.ई. मेन के सैशन 2 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसके साथ ही एन.टी.ए. ने परीक्षा के शैड्यूल में भी थोड़ा बदलाव किया है।

यह सिटी स्लिप विद्यार्थियों को यह जानकारी देती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी, ताकि वे समय रहते अपनी ट्रैवलिंग और रहने की तैयारी कर सकें। हालांकि यह एडमिट कार्ड नहीं है। असली परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में दी जाएगी जो जल्द ही जारी होगा। एग्जाम सिटी स्लिप एक ऐसा डॉक्यूमैंट है जिससे विद्यार्थियों को पहले से प्लानिंग करने में मदद मिलती है लेकिन इस स्लिप के जरिए परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा।

परीक्षा अब 8 अप्रैल तक
एन.टी.ए.
 ने शैड्यूल में बड़ा बदलाव किया है। पहले जे.ई.ई. मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक होनी थी लेकिन अब इसे घटाकर 8 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया है। नए शैड्यूल के अनुसार अब पेपर 1 (बी.ई./बी.टैक) 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को होगा, जबकि पेपर 2 (बी.आर्क / बी.प्लानिंग) 7 अप्रैल को लिया जाएगा। हर दिन परीक्षा 2 शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। अभी तक एन.टी.ए. ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है लेकिन उम्मीद है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले इसे जारी कर दिया जाएगा। इस साल जे.ई.ई. मेन के लिए 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जबकि जनवरी सैशन में ही 14 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!