Stock Market Astrology: मेष राशि में आएंगे शुक्र, बाजार में आएगी रिकवरी

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 09:05 AM

stock market astrology

Stock Market Astrology: 20 मार्च को बाजार बंद होने के बाद 21 मार्च को बुध कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। जबकि मंगल राहु के शतभिषा नक्षत्र से निकल कर गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ गए हैं। हालांकि मंगल और राहु की युति अभी 2 अप्रैल तक चलेगी...

Stock Market Astrology: 20 मार्च को बाजार बंद होने के बाद 21 मार्च को बुध कुंभ राशि में मार्गी हो गए हैं। जबकि मंगल राहु के शतभिषा नक्षत्र से निकल कर गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में आ गए हैं। हालांकि मंगल और राहु की युति अभी 2 अप्रैल तक चलेगी लेकिन मंगल का गुरु के नक्षत्र में आना वैश्विक स्तर पर स्थितियों को बदलने का काम कर सकता है। इस बीच 21 मार्च को शनि भी उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुके हैं और 25 मार्च को सूर्य और शनि दोनों ग्रह जीरो डिग्री के एक्सिस पर आ जाएंगे। इस सप्ताह सबसे बड़ा एस्ट्रो इवैंट शुक्र का राशि परिवर्तन है। शुक्र 26 मार्च को सुबह 5.13 पर मेष राशि में गोचर करेंगे और इसी दिन शाम 6.41 बजे मंगल कुम्भ राशि में उदय हो जाएंगे। यह दोनों एस्ट्रो इवैंट बाजार का रुख बदल सकते हैं लिहाजा इस दिन से पहले बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस सप्ताह 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी होने के कारण बाजार में 4 दिन ही कारोबार होगा।

23 मार्च को चन्द्रमा कृतिका नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे और मंगल, बुध और राहु के केंद्र में रहेंगे। सुबह 9.45 बजे चन्द्रमा कृतिका नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे और इस से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है लिहाजा सुबह बाजार खुलने पर ट्रेंड का इंतजार करें और ट्रेंड देख कर ही पोजीशन बनाएं। इसके बाद दोपहर 3.16 बजे चन्द्रमा कृतिका के चौथे चरण में आएंगे। इस से बाजार की दिशा में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है लिहाजा इस समय भी अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें सरकारी सेक्टर की कंपनियों में फोकस बनता हुआ नजर आएगा।

24 मार्च को चन्द्रमा रोहिणी नक्षत्र में वृषभ राशि में गोचर करेंगे। रोहिणी चन्द्रमा का अपना नक्षत्र है और इस नक्षत्र में बाजार में सामान्य से ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इस लिए इस दिन बाजार में विशेष तौर पर सावधान रहें। दोपहर 1.29 बजे चन्द्रमा के रोहिणी नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर के बाद बाजार में कुछ स्थिरता देखने को मिल सकती है लिहाजा अपना ट्रेड इस टाइम साइकल के अनुसार मैनेज करें। इस दौरान शिपिंग,पोर्ट और बेवरेज कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

25 मार्च को बुध सुबह 6.15 बजे एक्लीपसिंग के ऊपर से गुजरेगा जबकि चन्द्रमा मिथुन राशि में मृगशिरा नक्षत्र में गुरु के ऊपर से गोचर करेंगे। बुध की यह स्थिति बाजार के लिहाज से अच्छी नहीं है लिहाजा बाजार की ओपनिंग पर सावधान रहना जरूरी है। सुबह 11:54 बजे चन्द्रमा मृगशिरा के चौथे चरण में गोचर करेंगे। इस से बाजार में थोड़ी स्थिरता आ सकती है लिहाजा इस समय के दौरान अपनी पोजीशन का ध्यान रखें। इस दिन हमें डिफैन्स और कॉपर से संबंधित कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिलेगी।

27 मार्च को चन्द्रमा गुरु के पुनर्वसु नक्षत्र में गुरु के ऊपर से गोचर करेंगे और बाजार खुलने के 10 मिनट बाद 9.25 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। लिहाजा इस दिन हमें बाजार में पॉजिटिविटी देखने को मिलेगी और बैंकिंग और वित्तीय सेक्टर के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है। इसके अलावा शिपिंग और पोर्ट कंपनियों के शेयरों में भी खरीद देखने को मिल सकती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!