Punjab के तरनतारन में बड़ी वारदात : शादीशुदा महिला को सिर में मारी गोली

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 10:51 PM

major incident in amritsar punjab married woman shot in the head

गार्डन कॉलोनी पट्टी में एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला को गोली मारने की खबर मिली है। महिला की पहचान रूबी मेहरा पत्नी अंश ग्रोवर निवासी वार्ड नंबर-17 पट्टी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूबी मेहरा अपने पति के साथ दवाई लेने आ रही थी, तभी सामने...

पट्टी (पाठक, सोढ़ी) : पंजाब के अमृतसर में बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी अनुसार गार्डन कॉलोनी पट्टी में एक युवक द्वारा शादीशुदा महिला को गोली मारने की खबर मिली है। महिला की पहचान रूबी मेहरा पत्नी अंश ग्रोवर निवासी वार्ड नंबर-17 पट्टी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रूबी मेहरा अपने पति के साथ दवाई लेने आ रही थी, तभी सामने से एक्टिवा पर आ रहे एक युवक ने पहले रूबी के पति के साथ मारपीट की। इस दौरान जब शादीशुदा महिला ने छुड़ाने की कोशिश की तो युवक ने उसे भी धक्का दिया और फिर रूबी मेहरा को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में अमृतसर के अस्पताल में रैफर किया गया है।  

घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची सिटी पट्टी थाने की पुलिस जांच कर रही है। वह मीडिया से दूरी बनाए हुए है। दादी सास रेनू बाला ने बताया कि मेरा पोता और उसकी पत्नी रूबी मेहरा दवाई लेकर घर लौट रहे थे, जब वे घर के पास पहुंचे तो एक अनजान युवक ने उन पर हमला कर दिया और गोली चला दी, जिससे पोते की पत्नी रूबी मेहरा के सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए पट्टी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। रूबी की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे अमृतसर रैफर कर दिया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!