Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Feb, 2026 01:37 AM

पंजाब के अमृतसर में शिव सेना टक्साली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सुरी के निवास की रेकी किए जाने का मामला सामने आया है। हिंदू नेता बृज मोहन सूरी ने उक्त सारा मामले संबधी तुरंत ही डी.जी.पी पंजाब गौरव यादव तथा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को...
अमृतसर (जशन) : पंजाब के अमृतसर में शिव सेना टक्साली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज मोहन सुरी के निवास की रेकी किए जाने का मामला सामने आया है। हिंदू नेता बृज मोहन सूरी ने उक्त सारा मामले संबधी तुरंत ही डी.जी.पी पंजाब गौरव यादव तथा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को लिखित शिकायत दे ही है।
सूरी ने दावा करते कहा कि उक्त संदिग्ध व्यक्ति सी.सी.टी.वी. में कैद हो गया है। संदिग्ध व्यक्ति लंबे समय तक रेलवे लाइन के पास ठहरा रहा। वहीं विगत कई दिनों से मिल रही धमकियों के बीच पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था और चौक्स कर दी है। उन्होंने कहा कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में रेलवे लाइन के पास खड़े होकर घर की तरफ लगातार निगरानी करता एक व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस के ऑला अधिकारियों को भी लिखित सूचना दे दी गई है।
उन्होंने दावा करते कहा कि ठीक इससे कुछ देर पहले उन्हें वट्स अप काल पर लाईव होकर कुछ आंतिकयों ने हथियार दिखाकर कहा कि उसे व उसके पूरे परिवार को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद व्यक्ति एक पेड़ के पीछे जाकर झुककर सूरी निवास की ओर बार-बार देखता रहा। फुटेज में वो किसी के आते ही छुपने जैसा व्यवहार करता पाया गया और साथ ही शक होने पर तेज़ी से क्षेत्र से हटता दिखा। उन्होंने बताया कि उन्होंने सारी फुटेज व सारा मामला मीडिया, पुलिस के आला अधिकारियों व जांच एजैंसियों के ध्यान में ला दिया है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले से ही बृज मोहन सूरी को यह धमकी मिली थीं कि मिलिटैंट अमृतसर पहुंच चुके हैं और बम धमाका भी कर सकते हैं। अब सी.सी.टी.वी. में कैद संदिग्ध की गतिविधियों ने मामले को और संगीन बना दिया है।
बता दें कि वरिष्ठ हिंदू नेता सुधीर सूरी हत्याकांड के बाद से यह स्थान राष्ट्रीय स्तर पर हाई-प्रोफाइल और सुरक्षा-संवेदनशील रहा है। वहीं पता चला है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। संबंधित इलाके की पुलिस द्वारा भी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है और साथ ही पुलिस ने अपनी गश्त भी पूरे इलाके में बढ़ा दी है। सी.सी.टी.वी. फुटेज की भी जांच की जा रही है और संदिग्ध की मूवमैंट की डिजिटल ट्रैकिंग शुरू कर दी है।