अब फिल्म इंडस्ट्री पर लॉरेंस गैंग की नजर! युवाओं को बनाया जा रहा निशाना

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 10:53 AM

mumbai film industry target

दिल्ली क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी आई.एस.आई. के इशारों पर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश में जुटा हुआ है।

फिल्लौर (भाखड़ी): दिल्ली क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी आई.एस.आई. के इशारों पर पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश में जुटा हुआ है। अधिकारी के अनुसार भट्टी की नजर खास तौर पर पंजाब के युवाओं पर है और वह विशेष रूप से मुस्लिम युवकों को अपने गिरोह में शामिल करने के लिए उकसा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारी अशोक सारंगल ने विशेष बातचीत में बताया कि केंद्रीय एजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक हाल ही में अपने ऊपर हुए हमले में बचने के बाद भट्टी ने दुश्मनों से बदला लेने की धमकी दी है। सूत्रों के अनुसार उसका प्रमुख विरोधी साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई है, जो कभी उसका करीबी माना जाता था।

अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए दोनों गैंग खुद को देशभक्त बताकर युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि असल मकसद दहशत फैलाना है। जानकारी के अनुसार लॉरेंस गैंग में सैंकड़ों शूटर सक्रिय हैं। लॉरैंस के जेल में बंद होने के बाद उसका नैटवर्क पहले उसके भाई अनमोल बिश्नोई द्वारा संभाला गया और अब गैंग की कमान हैरी बॉक्सर और उसके करीबी सहयोगियों के हाथ में बताई जा रही है।

सूत्रों का दावा है कि लॉरैंस गैंग कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड की तर्ज पर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में दखल बनाना चाहता है। इसी क्रम में मशहूर निर्देशक-निर्माता रोहित शैट्टी को धमकी भरे फोन किए जाने और उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना की भी चर्चा रही। इसके अलावा अभिनेता रणबीर कपूर को भी कथित रूप से धमकी दी गई। इससे पहले अभिनेता सलमान खान को भी गैंग द्वारा धमकी मिल चुकी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा हाल ही में हथियारों सहित गिरफ्तार किए गए कुछ शूटरों से पूछताछ में भी खुलासा हुआ कि उन्हें मुंबई में दहशत फैलाने के इरादे से भेजे जाने की योजना थी।

अधिकारी ने बताया कि भट्टी अपने गिरोह का विस्तार करने के लिए पंजाब के बेरोजगार युवाओं को निशाना बना रहा है। उस पर पहले भी पंजाब में ग्रेनेड हमलों की जिम्मेदारी लेने के आरोप लग चुके हैं। हाल ही में एक पुलिस चौकी में हुई गोलीबारी की घटना का वीडियो भी सबसे पहले भट्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल हुआ बताया जा रहा है। वीडियो में सुनाई देने वाली आवाज की जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार केंद्रीय एजैंसियों ने पंजाब पुलिस को पहले ही सतर्क किया था कि पुलिस थानों, चौकियों या चैक पोस्ट पर हमले की आशंका है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। सुरक्षा एजैंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं और विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाया जा रहा है ताकि किसी भी संभावित आतंकी या आपराधिक साजिश को समय रहते विफल किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!