Daily horoscope : आज इन राशियों को हर काम में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2026 08:15 AM

मेष : किसी बड़े व्यक्ति के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल रहेगा, शत्रु चाह कर भी आपको
मेष : किसी बड़े व्यक्ति के साथ मेल-मिलाप फ्रूटफुल रहेगा, शत्रु चाह कर भी आपको परेशान न कर सकेंगे, तेज प्रभाव बना रहेगा।
वृष: खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों, बीजों, करियाना वस्तुओं का काम करने वालों को अपनी कामकाजी भागदौड़ की अच्छी रिटर्न मिलेगी।
मिथुन: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों, इरादों में कामयाबी मिलेगी, सोच-विचार में पॉजिटिविटी रहेगी।
कर्क: सितारा चूंकि नुकसान परेशानी वाला है, इसलिए न तो उधारी में फंसना चाहिए और न ही लिखत-पढ़त का कोई काम जल्दबाजी में करना ठीक रहेगा।
सिंह : सितारा आमदन वाला, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग, प्लानिंग लाभ देगी, किसी उलझे कारोबारी काम को अटैंड करने के लिए समय अच्छा।
कन्या : सरकारी, गैर सरकारी कामों के लिए समय जोरदार, भागदौड़ करने पर कोई सरकारी मुश्किल सुलझ सकती है।
तुला: धार्मिक तथा सामाजिक कामों में ध्यान, यत्न करने पर कोई स्कीम प्रोग्राम आसानी के साथ मैच्योर हो सकता है, मान-यश की प्राप्ति।
वृश्चिक: सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए नापतोल कर खान-पान करना सही रहेगा, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
धनु : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी जिस काम के लिए मन बनाएंगे, उसमें कुछ न कुछ पेशकदमी जरूर होगी, मगर शीत वस्तुएं कम इस्तेमाल करें।
मकर: विरोधियों को न तो कमजोर समझें और न ही नुकसान पहुंचा सकने की उनकी क्षमता का कम अनुमान लगाएं।
कुंभ: आम सितारा मजबूत जो आपके कदम को हर फ्रंट पर बढ़त की तरफ रखेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
मीन : किसी अदालती काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, मगर अपने आपको बेगाने झमेलों से बचाकर रखें।