Edited By Rohini Oberoi,Updated: 26 Feb, 2026 10:35 AM

सोशल मीडिया की दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसे अब तक दुनिया का कोई भी अन्य राजनेता नहीं छू सका है। गुरुवार 26 फरवरी 2026 को पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) के ऐतिहासिक...
PM Modi 100 Million Instagram Followers : सोशल मीडिया की दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसे अब तक दुनिया का कोई भी अन्य राजनेता नहीं छू सका है। गुरुवार 26 फरवरी 2026 को पीएम मोदी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन (10 करोड़) के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई। इसी के साथ वे इस प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के पहले वैश्विक नेता और राजनेता बन गए हैं।
डिजिटल किंग: ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा फॉलोअर्स
प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है।

वैश्विक लीडर्स की सूची में नंबर-1
मोदी न केवल व्यक्तिगत रूप से शीर्ष पर हैं बल्कि अन्य बड़े देशों के राष्ट्रपतियों के मुकाबले उनकी डिजिटल पहुंच कहीं अधिक मजबूत है। शीर्ष नेताओं की सूची इस प्रकार है:
-
इंडोनेशिया (प्रबोवो सुबिआंतो): 15 मिलियन
-
ब्राजील (लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा): 14.4 मिलियन
-
तुर्की (रेसेप तैयप एर्दोगन): 11.6 मिलियन
-
अर्जेंटीना (जेवियर माइली): 6.4 मिलियन
दिलचस्प बात यह है कि इन पांचों दिग्गज नेताओं के कुल फॉलोअर्स को मिला भी दिया जाए, तो भी वे अकेले पीएम मोदी के आंकड़े की बराबरी नहीं कर पाते।

2014 से अब तक का सफर
पीएम मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। बीते 12 वर्षों में उनका अकाउंट न केवल सूचनाओं का स्रोत बना बल्कि युवाओं और अंतरराष्ट्रीय प्रशंसकों के बीच सबसे सक्रिय डिजिटल स्पेस के रूप में उभरा। उनकी हालिया इजरायल यात्रा और वहां के संसद (क्रेसेट) में दिए गए भाषण के बाद फॉलोअर्स की संख्या में भारी उछाल देखा गया।
भारत में भी एकतरफा दबदबा
देश के भीतर भी कोई अन्य नेता उनके आसपास नहीं है। भारत में लोकप्रियता की स्थिति कुछ ऐसी है: