Sasta Huya Sona-Chandi: MCX पर लुढ़के सोने-चांदी के भाव, ₹3422 सस्ती हुई चांदी, जानें 10g पीली धातु का रेट

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 10:35 AM

gold and silver prices fell on mcx silver became cheaper 3422

सोना-चांदी के वायदा बाजार में आज (26 फरवरी) कमजोरी का रुख देखने को मिल रहा है। दोनों की कीमतें गिरावट के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक घरेलू वायदा बाजार में सोना करीब 465 रुपए (0.29%) गिरकर 1,60,675 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर

बिजनेस डेस्कः सोना-चांदी के वायदा बाजार में आज (26 फरवरी) कमजोरी का रुख देखने को मिल रहा है। दोनों की कीमतें गिरावट के साथ खुलीं। खबर लिखे जाने तक घरेलू वायदा बाजार में सोना करीब 465 रुपए (0.29%) गिरकर 1,60,675 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमतों मे 3422 रुपए (1.28%) की नरमी आई है, ये 2,64,894 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ था। वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव दिख रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी नरमी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

Comex पर सोना आज 5,175.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,226.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 25 डॉलर की गिरावट के साथ 5,2101.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 88.92 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 90.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 88.68 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!