Punjab को केंद्र की नई सौगात! नई रेल लाइन बिछाने को दी मंजूरी

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 09:52 PM

punjab receives a new gift from the centre

पंजाब को रेल कनेक्टिविटी के मोर्चे पर बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने Kauli से Sarai Banjara तक नई बाईपास रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंजूरी दे दी है। यह लाइन राजपुरा रेलवे स्टेशन को बाईपास करेगी, जिससे पटियाला और लुधियाना के...

चंडीगढ़: पंजाब को रेल कनेक्टिविटी के मोर्चे पर बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार ने Kauli से Sarai Banjara तक नई बाईपास रेल लाइन के फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंजूरी दे दी है। यह लाइन राजपुरा रेलवे स्टेशन को बाईपास करेगी, जिससे पटियाला और लुधियाना के बीच सफर तेज और आसान होगा।

नई बाईपास लाइन बनने के बाद ट्रेनों को राजपुरा स्टेशन में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। इससे न सिर्फ यात्रा समय घटेगा, बल्कि स्टेशन पर भीड़भाड़ भी कम होगी। मालगाड़ियों की आवाजाही भी अधिक सुगम हो सकेगी। यह प्रोजेक्ट पहले से स्वीकृत राजपुरा–मोहाली रेल लाइन से सीधे जुड़कर पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। जानकारों का मानना है कि इससे उद्योग, व्यापार और निवेश को भी गति मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे पंजाब के लिए बड़ी सौगात बताया है। आगामी समय में यह परियोजना राज्य के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दे सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!